HUL का मुनाफा 16.4% बढ़ा, आय 6% बढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2017 - 05:10 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एच.यू.एल. का मुनाफा 16.4 फीसदी बढ़कर 1276 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एच.यू.एल. का मुनाफा 1096 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एच.यू.एल. की आय 6 फीसदी बढ़कर 8309 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एच.यू.एल. की आय 7842 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एच.यू.एल. का एबिटडा 1405 करोड़ रुपये से बढ़कर 1682 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एच.यू.एल. का एबिटडा मार्जिन 17.9 फीसदी से बढ़कर 20.2 फीसदी रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में एच.यू.एल. का वॉल्यूम ग्रोथ 4 फीसदी रहा है। एच.यू.एल. ने 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News