जनवरी से महंगी हो जाएंगी Honda की कारें, कंपनी ने दी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 06:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः जापान की वाहन कंपनी होंडा की अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना है। कंपनी के डीलरों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। वाहन कंपनी भारत में पूर्ण अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) के जरिए काम कर रही है। कंपनी काम्पैक्ट सेडान अमेज से लेकर महंगी एसयूवी सीआर-वी बेचती है। अमेज की शुरूआती कीमत 6.17 लाख रुपए जबकि सीआरवी की 28.71 लाख (एक्स शोरूम) रुपए है। कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि वह जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ा रही है। इसका कारण कच्चे माल की लागत और मुद्रा प्रभाव है। 

यह भी पढ़ें- नीरव मोदी के भाई पर केस दर्ज, अमेरिकी हीरा कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना

डीलर के अनुसार वाहनों के मॉडल के हिसाब से दाम के बारे में सूचना कंपनी जनवरी की शुरूआत में देगी। इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की लेकिन इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। कई वाहन कंपनियां पहले ही अगले महीने से विभिन्न मॉडल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें- विजय माल्या के खिलाफ लंदन हाईकोर्ट पहुंचे भारतीय बैंक, किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज का मामला

इन कंपनियों के वाहन भी होंगे महंगे
पिछले सप्ताह रेनो इंडिया ने कहा कि वह जनवरी से सभी मॉडल के दाम में 28,000 रुपए तक की वृद्धि करेगी। इसके अलावा, मारुति सुजुकी, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही कह चुकी है कि वे कच्चे माल और अन्य जिंसों की बढ़ी हुई लागत को कम करने के लिए अपने वाहनों के दाम जनवरी से बढ़ाएंगी। दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटो कार्प ने भी कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए अपने वाहनों के दाम में एक जनवरी, 2021 से 1,500 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें- 3 महीने तक इस्तेमाल नहीं करने पर रद्द हो जाएगा राशन कार्ड, जानें क्या है सच? 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News