हिंदुजा ग्लोबल उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा भर्तियां करेगी
punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 06:19 PM (IST)

नई दिल्लीः हिंदुजा समूह की बीपीओ कंपनी हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना पूरे उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया की उसने हाल में उत्तरी आयरलैंड में 560 से अधिक लोगों को नौकरी देने के लिए एक योजना की घोषणा भी की है। ये सभी नौकरियां ग्राहक सेवा, प्रबंधन और सपोर्ट जैसे विभागों में दी जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) का विकल्प भी दिया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि विभ्भिन पदों पर 400 लोगों को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। एचजीएस ब्रिटेन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एडम फोस्टर ने कहा कि हमें खुशी है कि कंपनी की उत्तरी आयरलैंड में पहुंच बढ़ रही है। हम उत्तरी आयरलैंड से अधिक लोगों को जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में गोलीबारी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

कैमूर में बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

अफगानिस्तान में मस्जिद के पास बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत, पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें

Raksha bandhan Story: भाई बहन से नहीं बल्कि पिता पुत्र से आरंभ हुआ रक्षा बंधन का त्यौहार