शीर्ष 7 कंपनियों का एमकैप 37834 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 02:34 PM (IST)

मुंबईः बीएसई के सैंसेक्स में गत सप्ताह 479 अंक की तेजी के कारण शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 37,833.55 करोड़ रुपए बढ़ गया। सप्ताह के दौरान निजी क्षेत्र के एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 10,080.95 करोड़ रुपए बढ़कर सप्ताहांत पर 3,14,988.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

इसके अलावा आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), कोल इंडिया (सीआईएल), भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.), एच.डी.एफ.सी. तथा इंफोसिस का एमकैप भी बढ़ा है। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टी.सी.एस., ओ.एन.जी.सी. तथा हिंदुस्तान यूनिलिवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। 

आई.टी.सी. का एमकैप 8,303.13 करोड़ रुपए, आरआईएल का 5,660.07 करोड़ रुपए तथा सीआईएल का 5,617.70 करोड़ रुपए बढ़कर क्रमश: 3,02,427.98 करोड़ रुपए, 3,53,600.25 करोड़ रुपए तथा 1,95,409.24 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 3,842.58 करोड़ रुपए के इजाफे के साथ 1,94,768.08 करोड़ रुपए हो गया। 

एच.डी.एफ.सी. का एमकैप 3,479.25 करोड़ रुपए बढ़कर 1,97,200.14 करोड़ रुपए तथा इंफोसिस का 849.87 करोड़ रुपए बढ़कर 2,23,986.56 करोड़ रुपए पर रहा।  टी.सी.एस. का एमकैप 6,226.55 करोड़ रुपए घटकर 4,43,740.37 करोड़ रुपए पर आ गया। ओ.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में 1,860.82 करोड़ रुपए तथा एचयूएल के एमकैप में 1,028.03 करोड़ रुपए की गिरावट रही तथा सप्ताहांत पर ये क्रमश: 2,57,948.03 करोड़ रुपए और 1,79.191.12 करोड़ रुपए पर रहे। 

टी.सी.एस. बाजार पूंजीकरण के मामले में अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है। उसके बाद क्रमश: आरआईएल, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., ओ.एन.जी.सी., इंफोसिस, एच.डी.एफ.सी., सीआईएल, एस.बी.आई. तथा एचयूएल का स्थान रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News