खादी पर हटेगा GST!

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2017 - 06:53 PM (IST)

नई दिल्लीः जल्द ही खादी से बने कपड़े सस्ते हो सकते हैं। सरकार खादी पर से जी.एस.टी हटाने पर विचार कर रही है। बता दें कि जी.एस.टी के तहत खादी पर 5 फीसदी का टैक्स लगाया गया है। रेडीमेड खादी कपड़ों पर 12 फीसदी जी.एस.टी लगाया गया है। 1000 रुपये के ऊपर के कपड़ों पर 12 फीसदी जी.एस.टी. लगाया गया है। मिक्स खादी पर 18 फीसदी जी.एस.टी लगाया गया है।

लघु उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को खादी पर से जी.एस.टी. हटाने का प्रस्ताव भेजा है। गौरतलब है कि खादी काउंसिल ने जी.एस.टी. लगाने पर आपत्ति जताई थी। खादी काउंसिल ने खादी पर जी.एस.टी. लगाए जाने से लाखों लोगों के रोजगार के प्रभावित होने का डर जताया था। दरअसल पहली बार खादी को टैक्स के दायरे में लाया गया है, ऐसे में खादी और ग्रामोद्योग की वस्तुएं महंगी हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News