GST Returns:जुलाई के लिए दाखिल हुए करीब 46 लाख रिटर्न

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2017 - 01:40 PM (IST)

नई दिल्लीः जुलाई महीने में 45.99 लाख से अधिक लोगों ने माल एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) रिटर्न दाखिल किए है। जी.एस.टी. नेटवर्क पोर्टल पर 33 करोड़ से अधिक बिलों (इनवायस) को प्रसंस्कृत भी किया गया है। जी.एस.टी. नेटवर्क ने एक बयान जारी कर कहा कि जुलाई के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर थी। इस दौरान 45,99,113 करदाताओं ने अपने रिटर्न दाखिल किए।

यह जी.एस.टी.आर-3बी फॉर्म के तहत जुलाई के लिए दाखिल किए गए 54.78 लाख प्रारंभिक रिटर्न से कम है। अगस्त महीने के लिए कल तक 47.12 लाख करदाताओं ने अपना रिटर्न दाखिल किए हैं। पोर्टल के अनुसार जुलाई महीने के लिए खरीद का रिटर्न यानी जी.एस.टी.आर.-2 दाखिल करने की तिथि 11 से 31 अक्तूबर तक है। जी.एस.टी.आर.-1 और जी.एस.टी.आर.-2 का मिलान जी.एस.टी.आर.-3 फॉर्म में किया जाएगा और इसे 10 नवंबर तक दाखिल किया जा सकेगा।

जुलाई के लिए 33 करोड़ से अधिक रसीदें दाखिल की गयीं और उनका प्रस्ंस्करण किया गया। इनमें से अधिकांश यानी 24.2 करोड़ रसीदें ऑफलाइन दाखिल किये गए हैं। 3.26 करोड़ रसीदों को ऑनलाइन दाखिल किया गया जबकि 5.56 करोड़ रसीद जीएसटी सुविधा सेवाप्रदाताओं के माध्यम से आये हैं।  सरकार ने जुलाई महीने के लिए पहले ही 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर प्राप्त किया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News