Closing Bell: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 277 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई थी लेकिन दोपहर के कारोबारी सत्र में बाजार में अच्छी रिकवरी हुई। सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 277.98 (0.39%) अंक बढ़कर 71,833.17 वहीं निफ्टी में भी 96.80 (0.45%) अंकों की तेजी के साथ 21,840.05 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू बाजार में आज (14 फरवरी) गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। सेंसेक्‍स 520 अंक यानी करीब 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 71,035.25 पर खुला। वहीं, निफ्टी में 165 अंक की गिरावट के साथ 21,578.15 पर कारोबार शुरू हुआ। बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 600 अंक से ज्‍यादा टूट गया और निफ्टी 21600 के नीचे आ गया। आईटी शेयरों ने बाजार में गिरावट की अगुवाई की। फार्मा, बैंकिंग में भी जबरदस्‍त बिकवाली रही।

दरअसल, दुनिया के बाजारों का मूड अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से बिगड़ा है। Dow 525 अंक लुढ़का और Nasdaq में 1.8% गिरावट रही। Smallcaps में बिकवाली से Russell 2000 4% लुढ़का है। वहीं, यूरोप के बाजारों में भी 1% तक की गिरावट है। इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार तेजी के साथ सेटल हुए थे। सेंसेक्‍स 483 अंक उछलकर 71,555 पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News