बेनामी संपत्ति पर सरकार का शिकंजा, 450 लोगों को भेजा नोटिस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्लीः बेनामी संपत्ति मामले में सरकार काफी सख्त दिखाई दे रही है। पिछले 10 महीने में मुंबई दिल्ली समेत 14 राज्यों के करीब 650 बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। अब तक कितनी संपत्ति जब्त की गई है और आगे इसपर सरकार का क्या रुख होगा इस पर नजर डालें तो 10 महीने में 2300 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की गई है और कुल 450 मामलो में संपत्ति मालिक को नोटिस भेजी गई है। अब तक 1350 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है।

भोपाल, पुणे, हैदराबाद, पटना, लखनऊ जैसे शहरों में भी बेनामी संपत्ति के मामलों में कार्रवाई हुई है। बता दें कि नवंबर 2016 से बेनामी संपत्ति ट्रांजैक्शन एक्ट लागू हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News