सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड के नए दाम

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 04:11 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से सोना 400 रुपए लुढ़ककर 35,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 125 रुपए की गिरावट के साथ 39,075 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशों में सोना हाजिर 5.10 डॉलर चढ़कर 1,409.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की बढ़त में 1,411.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। इससे सोने की मांग और इसकी कीमत में तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 15.14 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय बाजार में गत दिवस 35,800 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज पीली धातु में गिरावट रही। ऊंची कीमत पर ग्राहक घटने से इस पर दबाव रहा। सोना स्टैंडडर् 400 रुपए लुढ़ककर 35,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 35,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रहने से यह 125 रुपए टूटकर 39,075 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 175 रुपए फिसलकर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News