Gold Rate Down: 1,50,000 रुपए से फिसला सोने का भाव, चांदी में भी आई गिरावट, खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:16 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः अगर आप आज गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो फिर खरीदारी से पहले इनके लेटेस्ट रेट जरूर जान लें। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 430 रुपए की गिरावट के साथ 1,49,250 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1220 रुपए टूटकर 2,31,275 रुपए पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है।
MCX पर पिछले कारोबारी सत्र का भाव
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें पिछले कारोबारी सत्र में लगभग स्थिर होकर 1,49,650 रुपए पर बंद हुई थी।
पुणे में आज सोने की कीमत
पुणे में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 14,913 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 13,670 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 11,185 रुपए प्रति ग्राम है।
मुंबई में आज सोने की कीमत
मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 14,913 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 13,670 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 11,185 रुपए प्रति ग्राम है।
