Gold price Going to Crash: सोने में बड़ी गिरावट की चेतावनी, 40% तक सस्ता हो सकता है Gold
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 12:55 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है। MCX पर सोना 10 ग्राम के लिए 119,522 रुपए तक पहुंच गया, जबकि चांदी 147,675 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इस उछाल के पीछे अमेरिकी टैरिफ, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता मुख्य कारण हैं। निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने में लगा रहे हैं।
सोने का बबल फूट सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतें फिलहाल तेजी से बढ़ रही हैं लेकिन यह टिकाऊ नहीं हैं। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ सकती है।
- जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने चेताया है कि सोने में बुलबुला है और कीमत में 40% तक की गिरावट संभव है।
- ICICI प्रूडेंशियल और Citi Research ने भी शॉर्ट टर्म में सोने की गिरावट की संभावना जताई है।
सोने में गिरावट के पीछे कारण
- वैश्विक आर्थिक सुधार और फेडरल रिजर्व के संभावित इंटरेस्ट रेट कम करने के असर
- कमजोर डिमांड और अंतरराष्ट्रीय तनाव में कमी
- अमेरिकी टैरिफ में नरमी की संभावना
विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशकों को फिलहाल गोल्ड में नई निवेश राशि रोकने और केवल ETFs या गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
चांदी में तेजी की संभावना
जहां सोने की कीमत में बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी की उम्मीद है। अमेरिकी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार, चांदी की कीमत आने वाले समय में मौजूदा दाम से दोगुनी हो सकती है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कमजोर रुपए की वजह चांदी को बल मिल सकता है। कियोसाकी का कहना है कि चांदी निवेश का बड़ा सहारा बनेगा।