ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी 72 हजार के पार निकली

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 12:46 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोना आज यानी मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 924 रुपए महंगा होकर 64,404 रुपए का हो गया है। इससे पहले 4 दिसंबर को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमत 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 1,261 रुपए महंगी होकर 72,038 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,777 रुपए पर थी। चांदी ने भी बीते साल 4 दिसंबर को ही ऑलटाइम हाई बनाया था। चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।

सोने में तेजी के 4 कारण

  • 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  • शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
  • दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

फरवरी में सोने में रही थी गिरावट

फरवरी में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली थी। महीने की शुरुआत यानी 1 फरवरी को सोना 62,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 29 फरवरी को 62,241 रुपए पर आ गया था यानी बीते महीने में इसकी कीमत में 534 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। वहीं चांदी भी 71,153​ रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर ​​​​​​69,312 रुपए पर आ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News