Gold Silver Price: राहत के बाद सोने ने फिर दिखाए तेवर, चांदी पहुंची 90 हजार के करीब

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 10:13 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भले ही दो दिन सोने की कीमतों (Gold prices) ने राहत दी हो लेकिन आज यानि (20 सितंबर) को सोने के भाव एक बार फिर से चढ़ गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने का वायदा भाव 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 73,489 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.12 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है, ये 89,858 रुपए प्रति किलो ग्राम पर है।

जानें जालंधर में सोने का भाव 

  • 22 कैरेट 69610/10 ग्राम रुपए
  • 23 कैरेट 72,980/10 ग्राम रुपए
  • 24 कैरेट 74850/10 ग्राम रुपए

सोना में 100 रुपए की तेजी, चांदी में 500 रुपए का उछाल

राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 100 रुपए की तेजी के साथ 75,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण यह तेजी आई है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 75,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में लगातार छठे सत्र में तेजी आई है। बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 90,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। छह कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में 7,200 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। 

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,600 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,450 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,450 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,450 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,450 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक साढ़े 9 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 9,850 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 88,275 रुपए पर पहुंच गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News