Gold Hits Record High: सोना फिर बना रिकॉर्ड ब्रेकर! लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंचे भाव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 10:31 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के बाजार में आज फिर तेजी का माहौल नजर आ रहा है। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और वैश्विक रुझानों के चलते सोने के वायदा भाव लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी ने सुस्त शुरुआत के बाद तेजी पकड़ी है। घरेलू बाजार में सोना 1,20,851 रुपए और चांदी 1,47,775 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां सोने के भाव में तेजी बनी हुई है, वहीं चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी, जबकि चांदी सुस्त रही। Comex पर सोना 3,983 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,976.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,988.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव इस सप्ताह 4,000.10 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.40 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.44 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 48.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.51 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

राजधानी में सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतें 2,700 रुपए की छलांग लगाते हुए 1,23,300 रुपए के नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं। यह उछाल विदेशी बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग और रुपए में कमजोरी के कारण आया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना उछलकर 1,23,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इस तरह इसके भाव में एक ही कारोबारी सत्र में 2,700 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,20,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,700 रुपए बढ़कर 1,22,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। यह पिछले सत्र में 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 7,400 रुपए उछलकर 1,57,400 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,50,000 रुपए प्रति किलो थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News