ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी के भी बढ़ गए भाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 11:47 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 66000 के पार कारोबार कर रहा है वहीं चांदी भी मजबूत होकर 76000 के पार पहुंच गई है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स पर आज यानी गुरुवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 66,739 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना आज सुबह 1000 रुपए से ज्यादा बढ़त के साथ खुला है। इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। वहीं 5 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज 67,148 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

PunjabKesari

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर आज यानी गुरुवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी बढ़त के साथ 76,492 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 76,835 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रही है। चांदी के भाव में आज उछाल देखा जा रहा है।

PunjabKesari

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

गुरुवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 2.03 फीसदी या 44.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,226.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2,203.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

PunjabKesari

चांदी के वैश्विक भाव में बुधवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 2.79 फीसदी या 0.70 डॉलर की तेजी के साथ 25.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव उछाल के साथ 25.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News