सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, 56200 के पार निकली कीमत

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 05:40 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। भारत के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम 56,250 रुपए प्रति दस ग्राम के के करीब पहुंच गए हैं। इससे पहले अगस्त 2020 के पहले सप्ताह में सोने के दाम 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचे थे। जानकारों की मानें तो यूएस में मंहगाई आंकड़ें कम होने से डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है जिसका असर स्थानीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सोने के दाम

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 56,245 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचे जबकि आज सोने के दाम 55,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुए थे और 55,900 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गए। मौजूदा समय यानी शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सोने के दाम 234 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ 56,109 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

29 महीने के बाद टूटा रिकॉर्ड

सोने के दाम ने इससे पहले अगस्त 2020 यानी करीब 29 महीने पहने सोने का ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड मारा था। 8 अगस्त 2020 के कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। उसके बाद अब जाकर यह रिकॉर्ड टूटा है। दो दिन पहले सोने के दाम 56,175 रुपए प्रति दस ग्राम पर भी पहुंच गए थे, उस लग रहा था कि सोने की कीमत का रिकॉर्ड टूट जाएगा लेकिन डॉलर इंडेक्स में तेजी के कारण के सोने के दाम में गिरावट आनी शुरू हो गई थी।

चांदी के दाम फ्लैट

वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम की बात करें तो मौजूदा समय में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। शाम 4 बजकर 35 मिनट पर चांदी के दाम मात्र 65 रुपए की तेजी के साथ 68,708 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वैसे आज चांदी के दाम 68,717 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी। उसके बाद चांदी 68,310 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंची और 68,916 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ चादी दिन के हाई पर भी पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News