सर्वोच्च स्तर छूने के बाद फिसले सोने-चांदी के दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 11:25 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने चांदी के वायदा भाव में सर्वोच्च स्तर छूने के बाद आज (मंगलवार को) नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,800 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93,550 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 577 रुपए की गिरावट के साथ 73,790 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 73,832 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,922 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 73,701 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने सोमवार को 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,506 रुपए की गिरावट के साथ 93,761 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 93,397 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,780 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 92,798 रुपए के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के वायदा भाव ने 95,480 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,431.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,438.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,417.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.05 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 31.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News