सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए क्या है कीमत

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 12:41 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में आज तेजी लौट आई है। इस सप्ताह ज्यादातर दिन सोने के भाव नरम रहे लेकिन आज भाव तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,707 रुपए के भाव पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 55,587 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के समय इसने 55,688 रुपए का निचला और 55,759 रुपए का उपरी स्तर छू लिया, जबकि 147 रुपए तेजी के साथ 55,734 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 58,847 रुपए प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ तो खुले लेकिन यह तेजी कुछ ही समय रही और बाद में भाव गिर गए। चांदी के वायदा भाव अब 65 हजार रुपए से नीचे चले गए हैं। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 64,389 रुपए के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 64,351 रुपए प्रति किलो था। इस तरह चांदी की वायदा कीमत 38 रुपए की तेजी के साथ खुली लेकिन ये भाव तेजी से खुलने के कुछ समय बाद पिछले क्लोजिंग प्राइस से नीचे 64,351 रुपए से नीचे चले गए।

खबर लिखे जाने के समय चांदी का यह बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 51 रुपए की गिरावट के साथ 64,300 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह चांदी के भाव 11 महीने के उच्च स्तर 72,000 रुपए प्रति किलो तक चले गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News