सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, चेक कर लें ताजा रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 11:46 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है। MCX पर सोने का भाव हल्की तेजी के साथ 58950 रुपए के पार पहुंच गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी मजबूती है। MCX पर चांदी 300 रुपए महंगी होकर 74248 रुपए प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गई है।

ग्लोबल बाजार में सोना और चांदी के कैसे हैं दाम

ग्लोबल बाजार में भी सोना और चांदी आज उछाल पर ही बने हुए हैं। कॉमैक्स पर सोना आज 1,984.15 डॉलर प्रति औंस पर है और इसमें 5.35 डॉलर प्रति औंस या 0.27 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड देखा जा रहा है। सोने के ये दाम इसके दिसंबर वायदा के लिए हैं।

चांदी में भी ग्लोबल बाजार में उछाल देखा जा रहा है और ये आधा फीसदी की उछाल के साथ बनी हुई है। कॉमैक्स पर सिल्वर आज 0.50 फीसदी की उछाल के साथ 24.448 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News