Gold-Silver rate on 26 august: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, चेक करें MCX पर कितना महंगा हुआ Gold-Silver
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 10:20 AM (IST)
नई दिल्लीः मंगलवार की गिरावट के बाद आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। MCX पर बुधवार (26 अगस्त) को सोने में मामूली तेजी आई है,10 ग्राम सोना 1,62,980 (0.07%) रुपए पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत में 1350 (0.55%) रुपए की बढ़त है एक किलोग्राम चांदी 2,45,477 रुपए है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने चांदी के वायदा भाव में आई है। Comex पर सोना 4,715.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,694.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,705.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.63 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की तेजी के साथ 69.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और यह 2,700 रुपए बढ़कर 1,67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 1,64,400 प्रति 10 ग्राम पर रहा था। हालांकि, व्यापारियों की मुनाफावसूली के कारण तीन दिन की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 3,500 रुपए घटकर 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,53,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा की कीमतों में हालिया बढ़त का कुछ हिस्सा कम हो गया। दो दिन की बढ़त के बाद, हाजिर सोने की कीमत 11.87 डॉलर या 0.26 प्रतिशत टूटकर 4,639.51 डॉलर प्रति औंस रह गई। चांदी पर भी दबाव बना रहा और इसकी कीमत 1.04 प्रतिशत टूटकर 67.88 डॉलर प्रति औंस रह गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
