फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, चेक करें आज के रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 04:50 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 118 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम में 875 रुपए की कमी आई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,339 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 64,285 रुपए प्रति किग्रा पर थी। जानकारों के मुताबिक, कोरोना वैक्‍सीन को लेकर आई सकारात्‍मक खबरों और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण भारत में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- जनवरी से बदल जाएंगे GST रिटर्न के ये नियम, छोटे कारोबारियों को मिलेगी राहत

सोने की नई कीमतें 
राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 49,221 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,339 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,860 डॉलर प्रति औंस रहा है।

यह भी पढ़ें- EPF खाते में जल्द आएगा PF के ब्याज का पूरा पैसा, 19 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा

चांदी की नई कीमतें
वहीं, अगर चांदी की बात करें तो बुधवार को इसमें भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में 875 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई। अब इसके दाम 63,410 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- 5G पर मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल की अलग-अलग राय, पढ़ें किसने क्या कहा?

क्‍यों आई कीमती धातुओं में गिरावट 
एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में 1 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोने की अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों में कमी का असर भारतीय बाजारों में सोने-चांदी के भाव पर पड़ा है। इसके अलावा कोरोना वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल को मंजूरी की खबरों से सोने के दाम पर दबाव बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका में प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा और डॉलर में गिरावट हुई तो सोने के भाव लगातार घटते जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News