Gold Silver Price Drop: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 12 फरवरी का लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:21 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोना-चांदी के वायदा बाजार की शुरुआत आज (12 फरवरी) कमजोरी के साथ हुई। दोनों की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं और शुरुआती कारोबार में दबाव बना रहा। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव करीब ₹1,57,900 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी के वायदा भाव लगभग 2,60,489 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करते दिखे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी नरमी के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी नजर आ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलकर नरम पड़ गए। Comex पर सोना आज 5,107.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,098.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.40 डॉलर की गिरावट के साथ 5,085.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.12 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 83.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 83.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
