सोना 10 रुपए कमजोर, चांदी 500 रुपए टूटी

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 04:04 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए फिसलकर 28,710 रुपए तथा चांदी 500 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन में गुरुवार को एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज सोना हाजिर 2.70 डॉलर लुढ़ककर 1,177.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 3.1 डॉलर टूटकर 1,178.5 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।  

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी लौटने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के दाम बढऩे से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग उतरने से सोना सस्ता होता है। निवेशकों की नजर अब आज अमरीका के रोजगार के आंकड़े पर है। लंदन में चांदी हाजिर 0.09 डॉलर उतरकर 16.49 डॉलर प्रति औंस पर रही।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News