गीता गोपीनाथ को मिला प्रमोशन, अब IMF का यह अहम पद संभालेंगीं

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 10:32 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अब जल्द ही एक और प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को प्रमोशन मिला है और अब वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट होंगी। गीता जियोफ्रे ओकामोटो की जगह लेंगी। गीता गोपीनाथ 21 जनवरी 2022 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। आईएमएफ की ओर से गुरुवार को यह ऐलान किया गया। 

PunjabKesari

गीता गोपीनाथ आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त होने वाली दूसरी भारतीय हैं। गीता पिछले तीन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बतौर मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर रहीं हैं। कुछ समय पहले उन्होंने आईएमएफ से कार्यमुक्त होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वे वापस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाकर शैक्षणिक कार्य करना चाहती हैं लेकिन उन्हें पदोन्नति देकर फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।

आईएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिष्टैलिना जियोग्रेविया ने कहा कि गीता गोपीनाथ पहली महिला चीफ इकोनॉमिस्ट थीं, अब वह अपनी सेवाएं जारी रखेंगी और वे फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम करेंगी।

PunjabKesari

दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं गीता
गीता गोपीनाथ का जन्म 1971 में भारत के मैसूर शहर में हुआ था। उनके पिता टी.वी. गोपीनाथ केरल के कन्नूर जिले के किसान और उद्यमी हैं। गीता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वर्ष 1992 में स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर वाशिंगटन विश्वविद्यालय से एम.ए. किया। गीता ने 2001 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। गीता के पति इकबाल धालीवाल भी अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। वे 1995 बैच के आईएएस टॉपर थे। इकबाल आईएएस की नौकरी छोड़ प्रिंसटन पढ़ने चले गए थे। गीता अपने पति और बेटे से साथ केम्ब्रिज में रहती हैं।

PunjabKesari

दिग्गज अर्थशास्त्री हैं गीता
गीता गोपीनाथ गिनती दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों में होती है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय वित्त और मैक्रोइकनॉमिक्स संबंधी शोध के लिए भी जाना जाता है। साल 2019 में उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान दिया गया था। यह साल 2019 से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख अर्थशास्‍त्री के रूप में काम कर रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News