विदेशी मुद्रा भंडार 440 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर के करीब

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 10:00 AM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.879 अरब डॉलर बढ़कर 439.712 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह यह 4.24 अरब डॉलर बढ़कर 437.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्तियां 2.269 अरब डॉलर बढ़कर 407.88 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। स्वर्ण भंडार का मूल्य इस दौरान 39.9 करोड़ डॉलर घटकर 26.778 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से विशेष आहरण अधिकार भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.431 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा कोष के पास आरक्षित राशि में भी 70 लाख डॉलर की तेजी आई और यह 3.623 अरब डॉलर पर पहुंच गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News