विदेशी मुद्रा भंडार 424.867 अरब डॉलर की रिकार्ड उंचाई पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 08:33 AM (IST)

नई दिल्लीः देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अप्रैल को समाप्त सप्ताह में अब तक के उच्चतम स्तर 424.864 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढ़ोतरी के चलते आलोच्य सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा। पूर्व सप्ताह में मुद्रा भंडार 1.828 अरब डॉलर बढक़र 424.366 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार आठ सितंबर को 400 अरब डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गया था। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 65.77 करोड़ डॉलर बढक़र 399.776 अरब डॉलर हो गईं। केंद्रीय बैंक के अनुसार इस दौरान स्वर्ण भंडार 13.07 करोड़ डॉलर घटकर 21.484 अरब डॉलर रहा। मुद्राकोष के साथ विशेष निकासी अधिकार आलोच्य सप्ताह में एक करोड़ डॉलर घटकर 1.534 अरब डॉलर रह गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News