​​​​​अब मुंबई से गोवा पहुंचना होगा आसान, 1 अगस्त से शुरू होगी क्रूज सेवा

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 01:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः समुद्र के रास्ते अब मुंबई से गोवा जाना आसान हो जाएगा। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा क्रूज सेवा अगले महीने से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह क्रूज सेवा टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की जाएगी।

PunjabKesari

800 करोड़ रुपए देगी सरकार
मुंबई और गोवा के बीच शुरू होने वाली पहली क्रूज की यात्री क्षमता 500 होगी और यह सेवा 1 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए मिनिस्ट्री ने सभी पोर्ट्स को क्रूज टर्मिनल सेटअप करने के लिए कहा है। गडकरी ने कहा, सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन को बोट खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने कहा, भारत जल्द ही 15 साल से अधिक कमर्शियल व्हीकल्स को स्क्रैप करने की पॉलिसी लाएगा। पॉलिसी का लक्ष्य देश में बढ़ते वाहन प्रदूषण को रोकना है। गडकरी ने कहा, कंदला ऑटोमोबाइल क्लस्टर बनाने और भारत को ऑटोमोबाइल हब बनाने के लिए प्लान तैयार है।

PunjabKesari

400 यात्री कर सकेंगे सफर 
जानकारी के मुताबिक क्रूज में यात्रियों के लिए टिकट की 6 कैटेगिरी हो सकती है और इसका न्यूनतम किराया 7500 रुपए होगा। टिकट किराए में भोजन, रिफ्रेशमेंट और ब्रेकफास्ट शामिल होगा। क्रूज में एक बार में करीब 400 यात्री सफर कर सकेंगे।  अक्टूबर से मई के बीच ही क्रूज चलाया जाएगा। हर रोज शाम 5 बजे क्रूज मुंबई से चलेगा और अगले दिन सुबह 9 बजे गोवा पहुंचेगा।

PunjabKesari

मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं 
क्रूज में 8 रेस्तरां और बार के अलावा डेक पर 24 घंटे खुली रहने वाली कॉफी शॉप भी होगी। इसके अलावा मेहमानों की पसंद की डिश भी क्रूज में मिलेंगी। क्रूज में एक स्विमिंग पूल, आधुनिक लॉन्ज और मनोंरजन का कमरा भी होगा। क्रूज को खूबसूरत पेटिंग और तस्वीरों से सजाया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News