6 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट, जानें नए रेट्स
punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 10:08 AM (IST)
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 6 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ। सातवें दिन यानी 29 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे की कटौती हुई है, जबकि डीजल की कीमत में 11 पैसे की कमी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.19 रुपए और डीजल की कीमत 65.89 रुपए है।
देश के चार महानगरों में पट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 71.19 | 65.89 |
मुंबई | 76.82 | 69.00 |
चेन्नई | 73.90 | 69.61 |
कोलकाता | 73.28 | 67.67 |
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 8 पैसे घटकर 73.28 रुपए और डीजल की कीमत 11 पैसे घटकर 67.67 रुपए है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.82 रुपए और डीजल की कीमत 69.00 रुपए है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे की कमी हुई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73.90 रुपए है। वहीं, डीजल की कीमत में 11 पैसे की कटौती हुई है। एक लीटर डीजल की कीमत 69.61 रुपए है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट
जालंधर | 76.24 | 65.84 |
लुधियाना | 76.74 | 66.26 |
अमृतसर | 76.85 | 66.37 |
पटियाला | 76.64 | 66.18 |
हिमाचल प्रदेश | 70.15 | 63.98 |
हरियाणा | 71.93 | 65.65 |
नोएडा में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की कटौती हुई है जबकि डीजल की कीमत में 1 पैसे की कटौती हुई है। पेट्रोल की कीमत 70.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.05 रुपए प्रति लीटर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता बरकरार है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगातार 62 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 61.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI क्रूड 53.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आएगा और इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी।