FII पर हावी हुए DII, इस साल 3.67 लाख करोड़ के शेयर खरीदे

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 03:22 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः इस साल अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) नेट सेलर रहे और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) नेट बायर्स रहे। जनवरी 2024 से लेकर 4 अक्टूबर तक FIIs ने 1.81 लाख करोड़ रुपए के शेयरों की नेट बिक्री की है। इस दौरान DIIs ने 3.67 लाख करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

शुकुवार 4 अक्टूबर, 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शेयरों में नेट 9,897 करोड़ रुपए की बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 8,905 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 

वर्ष 2024 में अब तक

  • FIIs ने 1.81 लाख करोड़ रुपए के शेयरों की नेट बिक्री की है।
  • DIIs ने 3.67 लाख करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

DII के आंकड़े 

Month Amount (rs. cr.)
जनवरी 26,743.59
फरवरी     25,379.30 
मार्च     56,311.60
अप्रैल     44,186.28
मई     55,733.04
जून     28,633.15
जुलाई   23,486.02
अगस्त   48,278.65
सितम्बर   31,860.23
अक्टूबर     26,428.59

 

 FII ने शेयर खरीदे और बेचे 

Month Amount (rs. cr.)
जनवरी  -35,977.81  
फरवरी    -15,962.72  
मार्च      3,314.47 
अप्रैल    -35,692.19
मई    -42,214.28
जून    2,037.47 
जुलाई        5,407.83
अक्टूबर      -30,719.57
सितम्बर  15,423.32
अगस्त      -21,368.51  

दिए गए डाटा के अनुसार FII ने बीते 9 माह में से 6 महीनों में शेयरों की बिक्री की है। 4 अक्टूबर सेंसेक्स 808.65 अंक या 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,688.45 पर और निफ्टी 200.30 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,049.80 पर बंद हुआ।

क्या है FII और DII

विदेशी संस्थागत निवेशक (Foreign Institutional Investors या FII) उन निवेशकों को संदर्भित करता है जो अन्य देशों से हैं और जो भारतीय वित्तीय बाजार में निवेश कर रहे हैं।

घरेलू संस्थागत निवेशक (Domestic Institutional Investors या DII) भारत के संस्थागत निवेशकों को दर्शाता है, जैसे बैंक, बीमा कंपनियां, म्यूचुअल फंड, नई पेंशन प्रणाली आदि, जो भारतीय वित्तीय बाजार (जैसे स्टॉक मार्केट) में निवेश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News