आज डीजल के दाम में हई 12 पैसे की कटौती, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर
punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 10:10 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही थी पर शनिवार को यनि 15 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़त आई है। 15 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 70.34 थे जो आज स्थिर रहे वहीं डीजल की कीमत 12 पैसे की कटौती हुई जिसके बाद आज दाम 64.38 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़त हुई जिसके बाद पेट्रोल के दाम 75.96 रुपए प्रति लीटर हो गए और डीजल की कीमत 67.38 प्रति लीटर है वही कोलकाता में पेट्रोल 72.43 तो डीजल 66.14, चेन्नई में पेट्रोल 73.00 तो डीजल 68.98 प्रति लीटर बिक रहा है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 70.34 रूपए | 64.50 रूपए |
मुंबई | 75.96 रूपए | 67.50 रूपए |
चेन्नई | 72.99 रूपए | 68.18 रूपए |
कोलकाता | 72.43 रूपए | 66.26 रूपए |
जालंधर में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल आज 17 पैसे सस्ता होकर 75.35 रूपए, लुधियाना में 75.81 रूपए, अमृतसर 75.96 रूपए, पटियाला में 75.84 रूपए और चंडीगढ़ में 66.50 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर | 75.35 रूपए | 64.34 रूपए |
लुधियाना | 75.81रूपए | 64.74 रूपए |
अमृतसर | 75.96 रूपए | 64.87 रूपए |
पटियाला | 75.84 रूपए | 64.76 रूपए |
चंडीगढ़ | 66.50 रूपए | 61.30 रूपए |