नोटबंदी के बाद जन धन खातों में जमा हुए करीब 27 हजार करोड़ रूपए

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2016 - 12:49 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की आेर से 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों को बंद करने के एेलान के बाद के 14 दिनों में जन धन खातों में जमा रकम में करीब 27,200 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है। 
  
करीब 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में कुल जमा राशि 70,000 करोड़ रूपए के आंकड़े को पार कर चुकी है और 23 नवंबर को यह आंकड़ा 72,834.72 करोड़ रूपए था। नौ नवंबर को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रूपए जमा थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आेर से आठ नवंबर को नोटबंदी के एेलान के बाद जन धन खातों में 27,198 करोड़ रूपए जमा हुए हैं। बहरहाल, 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में से 22.94 फीसदी खातों में अब भी एक रूपया नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News