दिल्लीः इलैक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देना होगा इतना शुल्क

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 07:16 PM (IST)

नई दिल्ली : अगर आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली से चलने वाला वाहन लेते हैं तो आपको उसे चार्ज कराने के लिए 5.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डी.ई.आर.सी.) ने इलैक्ट्रिक वाहनों की चाॄजग के लिए 5.50 रुपए प्रति यूनिट का शुल्क तय किया है। टाटा पावर और दिल्ली सरकार के संयुक्त उद्यम टाटा पावर डी.डी.एल. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सी.ई.ओ.) और प्रबंध निदेशक प्रबीर सिन्हा ने यह जानकारी दी है।  

जलवायु परिवर्तन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने 2030 तक सभी वाहनों को बिजली से चलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं अगले 3 से 4 साल में डीजल और पैट्रोल से चलने वाले सरकारी वाहनों की जगह इलैक्ट्रिक वाहन लाने की योजना है। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा दक्षता सेवा लि. (ई.ई.एस.एल.) 10,000 इलैक्ट्रिक कार खरीद रही है।  सिन्हा ने कहा, ‘‘अभी राष्ट्रीय राजधानी में हमने पांच जगह रोहिणी, दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर, पीतमपुरा, शालीमार बाग और मॉडल टाऊन में चाॄजग केन्द्र लगाए हैं पर अभी गाडिय़ों की संख्या बहुत अधिक नहीं है। संख्या बढऩे पर हम चाॄजग केंद्रों की संख्या बढ़ाएंगे। वैसे हमारी अगले 5 साल में 1000 चाॄजग केंद्र लगाने की योजना है।’’   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News