IMF का ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों नरमी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 02:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव दिखाई दे रहा है। वहीं डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती से सोने और चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है लेकिन डिमांग और सप्लाई का अंतर बढ़ने से स्टील की कीमतों में तेजी है। 

IMF का ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों नरमी आई है और इसका भाव नीचे की तरफ 107 डॉलर तक आ गया है। ब्रेंट एक दिन में 6 डॉलर से ज्यादा टूटा है। वहीं, WTI एक दिन में 5 डॉलर से ज्यादा टूटा है। IMF ने ग्लोबल ग्रोथ अनुमान घटाया है। चीन में फिर कोरोना के मामलों में तेजी आती नजर आ रही है। इस सबका असर क्रूड पर नजर आ रहा है। चीन में 1 दिन में कोरोना के 2700 से ज्यादा मामले आए हैं। अकेले शंघाई में 2400 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। चीन में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन की संभावना बढ़ी है। मांग में कमी की संभावना से भी दबाव बना है। OPEC+ ने मार्च में 14.5 लाख BPD का उत्पादन किया है।

1950 डॉलर के नीचे आया सोना
उधर सोना भी 1950 डॉलर के नीचे आ गया है। सोना 2 दिनों में 40 डॉलर टूटा है। MCX पर सोना 52400 रुपए के नीचे है। सोना 2 दिनों में 1000 रुपए से ज्यादा गिरा है। मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड ने दबाव बनाया है। COMEX पर चांदी भी 26 डॉलर के नीचे आ गई है। चांदी का भाव 2 दिनों में करीब 4% गिरा है।

6 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा स्टील
स्टील भी 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। स्टील 5200 चीनी युआन के करीब दिख रहा है। देश में स्टील का भाव 58000 रुपए के ऊपर है। स्टील की मांग, सप्लाई में अंतर बढ़ा है। चीन ने स्टील का उत्पादन घटाया है। चीन में मार्च में स्टील का उत्पादन 6% गिरा है। वहीं, जापान ने स्टील प्रोजक्ट्स के दाम 2-3% बढ़ाए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News