कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 11:35 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक जारी है। बीते दिनों तेजी के बाद अब दोबारा क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आई है। कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं। इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड के दाम में 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। यह 78.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि घरेलू बाजार में प‍िछले कई महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट एक ही स्‍तर पर बना हुआ है।

आज यानी शुक्रवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 26 अप्रैल 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 340वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम

आज शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अन्य शहरों में कीमतें

नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए और डीजल की कीमत 89.76 रुपए प्रति लीटर है।

यहां एसएमएस कर जान सकते हैं भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News