सऊदी अरब के बयान से मजबूत हुआ कच्चा तेल

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2016 - 07:27 PM (IST)

लंदनः एशियाई देशों में मांग गिरने के संकेतों के बावजूद सऊदी अरब के बाजार में मांग और उठाव में संतुलन आने के कारण से आज कच्चे तेल में मजबूती दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 0.20 डॉलर मजबूत होकर 50.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमरीका में स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के कारण अमरीकी क्रूड में आज कोई कारोबार नहीं हुआ। 

 

विश्लेषकों के अनुसार विश्व के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब के बयान से कच्चे तेल को मजबूती मिली है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फालेह ने कहा था कि बाजार अब संतुलित हो रहा है। तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक के महासचिव ने फालेह के बयान से सहमति जताई। इससे कच्चे तेल को प्रोत्साहन मिला। 

 

हालांकि कई विश्लेषकों ने इसकी कीमतों में जल्दी ही गिरावट आने की आशंका व्यक्त की है। उनके अनुसार एशियाई देशों में मांग गिरने तथा कनाडा एवं नाइजीरिया में उत्पादन की दिक्कतें दूर होने के बाद उत्पादन बढऩे पर कीमतों में गिरावट आ सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News