कोल इंडिया को हुआ 2,351.2 का मुनाफा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 11:22 AM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 2,351.2 करोड़ रुपए हो गया है जबकि इसी तिमाही में कोल इंडिया का  मुनाफा 2,656 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था।वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की आय 4.25 फीसदी बढ़कर 20,567.8 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की आय 19,728.05 करोड़ रुपए रही थी।साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 3,552.7 करोड़ रुपए रहा है जबकि इसी तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 3,439 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 18.4 फीसदी रहा है जबकि जबकि इसी तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 17.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में कोल इंडिया की अन्य आय 1,099.2 करोड़ रुपए के मुकाबले 1,206.6 करोड़ रुपए रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News