सैंसेक्स की 3 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 32,447 करोड़ रुपए घटा

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2015 - 11:15 AM (IST)

नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 सबसे बड़ी भारतीय कंपनियों में से 3 के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 32,447.1 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज हुई। सबसे अधिक नुकसान सन फार्मा को हुआ। शेष सभी सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 27,302.16 करोड़ रुपए बढ़ा। 

हालांकि इन कंपनियों ने जितना लाभ दर्ज किया उससे अधिक उक्त 3 कंपनियों - सन फार्मा, एच.डी.एफ.सी. और एच.डी.एफ.सी. बैंक- को कुल नुकसान हुआ। सन फार्मा का बाजार मूल्यांकन 20,526.9 करोड़ रुपए घटकर 1,93,405.29 करोड़ रुपए रह गया, जो 10 कंपनियों में से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली कंपनियों में रही।  

एच.डी.एफ.सी. का बाजार मूल्यांकन 8,101.38 करोड़ रुपए घटकर 1,90,244.37 करोड़ रुपए और एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार मूल्यांकन 3,818.82 करोड़ रुपए गिरकर 2,72,439.57 करोड़ रुपए रह गया। इसके विपरीत कोल इंडिया लिमिटेड का मूल्यांकन 13,738.09 करोड़ रुपए बढ़कर 2,15,798.59 करोड़ रुपए हो गया।

एस.बी.आई. का बाजार मूल्यांकन 4,696.48 करोड़ रुपए बढ़कर 1,88,829.55 करोड़ रुपए और आे.एन.जी.सी. का पूंजीकरण 3,464.98 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 2,15,512.80 करोड़ रुपए हो गया।

आई.टी.सी. का मूल्यांकन 1,766.34 करोड़ रुपए बढ़कर 2,70,491.78 करोड़ रुपए और टी.सी.सी. का पूंजीकरण 1,665.01 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 4,93,739.98 करोड़ रुपए हो गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,511.87 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 3,08,504.14 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का मूल्यांकन 459.39 करोड़ रुपए बढ़कर 2,61,403.70 करोड़ रुपए हो गया। देश की शीर्ष 10 कंपनियों में टी.सी.एस. शीर्ष पर रही जिसके बाद आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इंफोसिस, कोल इंडिया, आे.एन.जी.सी., सन फार्मा, एच.डी.एफ.सी. और एस.बी.आई. का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सैंसेक्स 391.59 अंक गिरकर 26,265.24 पर आ गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News