सेंसेक्स 305 अंक चढ़कर 73,095 पर बंद, निफ्टी में भी 76 अंक की तेजी रही

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 03:42 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 27 फरवरी को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 305 अंक की बढ़त के साथ 73,095 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 76 अंक से की तेजी रही। ये 22,198 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में आज 2% की तेजी है। इससे पहले इसमें कल अपर सर्किट लगा था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 93.59 (0.13%) अंक फिसलकर 72,696.54 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 17.85 (0.08%) अंक फिसलकर 22,104.20 के लेवल पर पहुंच गया।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 26 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 352 अंक की गिरावट के साथ 72,790 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 90 अंक की गिरावट रही थी। ये 22,122 के स्तर पर बंद हुआ था। पेटीएम के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News