बीएसई 146 अंक और निफ्टी 30 पॉइंट ऊपर खुला, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रिकॉर्ड 2198 उच्चतम स्तर पर पहुंचे

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्लीः सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 146.44 अंक ऊपर और निफ्टी 30.85 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। हालांकि, अब बीएसई में 359.46 अंकों तक की गिरावट आ चुकी है। बाजार गिरने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 190.88 अंक नीचे और निफ्टी 65.5 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 392.06 अंक तक और निफ्टी 125.15 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 11.57 अंक नीचे 38,128.90 पर और निफ्टी 21.30 पॉइंट नीचे 11,194.15 पर बंद हुआ था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का नया रिकॉर्ड
आज पहले घंटे की ट्रेडिंग के दौरान ही रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 2198.70 के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 13.65 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2189 पर खुले।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 182.44 अंक नीचे 26,469.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 98.24 अंक नीचे 10,363.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 20.03 पॉइंट नीचे 3,215.63 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 1.70 अंक नीचे 3,195.07 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,36,019 हो गई है। इनमें 4,84,051 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 9,18,735 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 32,812 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16,412,817 हो चुकी है। इनमें 652,039 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 149,849 हो चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News