सेंसेक्स 514 अंक की गिरावट के साथ 80,029 के स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी 168 अंक फिसला
punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 11:07 AM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 7 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 514 अंक नीचे 80,029 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 168 अंक की गिरावट है, ये 24,406 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
ग्लोबल बाजार का हाल
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.78% ऊपर 41,110 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% चढ़कर 3,212 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.35% ऊपर 25,022 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12% चढ़कर 3,638 पर कारोबार कर रहा है।
- 6 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.18% चढ़कर 44,193 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.21% ऊपर 21,169 पर और S&P 500 0.75% ऊपर 6,345 पर बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 6 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 166 अंक गिरकर 80,544 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 75 अंक की गिरावट रही, ये 24,574 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही।