सेंसेक्स 630 अंक गिरकर 81,551 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी 25000 के नीचे
punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 10:44 AM (IST)

मुंबईः आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई को सेंसेक्स करीब 632 अंक गिरकर 81,551 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 209 अंक की गिरावट है, ये 24,852.75 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स 5.3% और 4.2% गिरे हैं। ICICI, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.61% नीचे 41,570 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% ऊपर 3,205 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% नीचे 25,385 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% गिरकर 3,593 पर कारोबार कर रहा है।
- 24 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.18% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.070% ऊपर 6,363 पर बंद हुए।
कल भी 542 अंक टूटा था शेयर बाजार
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (24 जुलाई) को सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 82,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 158 अंक की गिरावट रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ।