Bakri Eid पर आज बंद रहेंगे BSE-NSE, शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 10:21 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बकरीद (ईद-अल-अजहा) के मौके पर गुरुवार, 28 मई को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स समेत सभी प्रमुख सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

कमोडिटी मार्केट में शाम को शुरू होगा कारोबार

हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में आंशिक कारोबार जारी रहेगा। सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी और रात तक जारी रहेगी। 

अब निवेशक 29 मई, शुक्रवार से सामान्य रूप से शेयर बाजार में कारोबार कर सकेंगे।

इससे पहले बुधवार को बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को कुछ राहत दी।

दिन के अंत में सेंसेक्स 141 अंक की गिरावट के साथ 75,867 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली कमजोरी के साथ 23,907 के स्तर पर बंद हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News