विमान हादसों के बाद Boeing ने लिया मैक्स-737 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का फैसला

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 01:50 PM (IST)

सेन फ्रांसिसकोः बोइंग इथियोपिया और इंडोनेशिया में दुर्घटनाओं के बाद से बोईंग पर सवाल उठ रहे थे। अब बोईंग ने अपने 737 एयरलाइनर के उत्पादन में अस्थायी रूप से कटौती करने का फैसला किया है। बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनिस मुइलेबुर्ग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुइलेबुर्ग ने कहा, ‘‘हम बोइंग 737 के उत्पादन में अस्थायी रूप से कटौती करने की योजना बना रहे हैं ताकि हम 737 मैक्स विमान के सॉफ्टवेयर पर काम करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों को प्राथमिकता दे सकें। हमने अप्रैल के मध्य से प्रति माह 52 विमानों के उत्पादन के स्थान पर 42 विमानों के उत्पादन का फैसला किया है।’’

PunjabKesari

बोइंग के सीईओ ने गुरुवार को एक वीडियो के माध्यम से अपने बयान में पहली बार स्वीकार किया कि अक्टूबर में इंडोनेशियाई लायन हवाइ जहाज 610 और मार्च में इेथोपियाई विमान 302 की दुर्घटनाओं में खराब डाटा की भूमिका थी। दोनों दुर्घटनाओं में 737 मैक्स विमान शामिल थे और कुल 346 यात्रियों की मौत हो गई थी।

PunjabKesari

मुइलेबुर्ग ने शुक्रवार को कहा कंपनी पर ‘‘इस जोखिम को समाप्त करने की जिम्मेदारी है’’ और 737 मैक्स के सॉफ्टवेयर में सुधार किया जा रहा है जिससे तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। हाल में हुई इन विमान दुर्घटनाओं के बाद दुनिया के कई देशों ने 737 मैक्स विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News