बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ के पति जॉन शॉ का निधन, विल्सन गार्डन श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ के पति जॉन शॉ का सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि शॉ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
शॉ बेंगलुरु स्थित बायोकॉन लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष थे। उन्होंने ब्रिटेन में ग्लासगो विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीतिक अर्थव्यवस्था में एमए (अर्थशास्त्र ऑनर्स) किया था। वह मदुरा कोट्स लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और कोट्स वियेला समूह के पूर्व वित्त और प्रबंध निदेशक भी थे। उनका अंतिम संस्कार आज विल्सन गार्डन श्मशान घाट में किया जाएगा।