अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर: इस शख्स बेजोस को पछाड़ा, जुकरबर्ग की पोजिशन पर भी मंडराया खतरा

punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 11:27 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन अब तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जबकि Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। यह बदलाव ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में बुधवार को हुए नेटवर्थ के उतार-चढ़ाव के बाद दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट खत्म, PNB ने दी ग्राहकों को खुशखबरी

एलिसन की नेटवर्थ में 10.3 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 246 अरब डॉलर तक पहुंच गई। साल 2025 में अब तक उनकी संपत्ति में 54.2 अरब डॉलर का इज़ाफा हुआ है।

दूसरी ओर, जेफ बेजोस की संपत्ति में 67.2 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जिससे उनकी नेटवर्थ घटकर 241 अरब डॉलर रह गई और वे चौथे स्थान पर चले गए।

PunjabKesari

मस्क अब भी नंबर 1 लेकिन भारी उतार-चढ़ाव जारी

एलन मस्क, जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, की नेटवर्थ में बुधवार को 10.7 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई। टेस्ला के शेयरों में 4.97% की तेजी इसका प्रमुख कारण रही। हालांकि इससे एक दिन पहले ही उनकी संपत्ति में 12 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट हुई थी।

मस्क की कुल संपत्ति अब 361 अरब डॉलर है लेकिन इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 71.2 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है, जो इस वर्ष सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: छोटी सी किराना दुकान का 70 लाख प्रॉफिट! वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

जुकरबर्ग दूसरे स्थान पर, एलिसन से मामूली अंतर

मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 252 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। एलिसन से अब सिर्फ 6 अरब डॉलर का अंतर रह गया है, जिससे आने वाले दिनों में रैंकिंग में और बदलाव की संभावना है।

PunjabKesari

दुनिया के टॉप 10 अरबपति (जुलाई 2025)

रैंक नाम     नेटवर्थ 
1 एलन मस्क $361 अरब
2 मार्क जुकरबर्ग $252 अरब
3 लैरी एलिसन $246 अरब
4 जेफ बेजोस  $241 अरब
5 बिल गेट्स $175 अरब
6 स्टीव बालमर $170 अरब
7 बर्नार्ड अरनॉल्ट $162 अरब
8 लैरी पेज     $162 अरब
9 सर्गेई ब्रिन $152 अरब
10 वॉरेन बफे   $144 अरब

 

भारतीय अरबपतियों की स्थिति

मुकेश अंबानी 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं, जबकि गौतम अडानी 85.2 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर बने हुए हैं। एशिया में अंबानी अभी भी सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News