Bank Holidays: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 01:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः फरवरी महीने के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद मार्च महीना शुरू होगा। मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी अहम होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि के साथ होली का त्योहार भी काफी अहम है। वहीं दूसरी ओर गुड फ्राइडे भी इसी महीने में आता है। मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट चेक करें लें।

देश में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख  कारण कहां बंद रहेंगे
1 मार्च चापचार कुट मिजोरम
3 मार्च रविवार सभी राज्य
8 मार्च महाशिवरात्रि सभी राज्य 
9 मार्च दूसरा शनिवार सभी राज्य
10 मार्च रविवार सभी राज्य 
17 मार्च रविवार सभी राज्य 
22 मार्च बिहार दिवसबिहार बिहार
23 मार्च चौथा शनिवार सभी राज्य
24 मार्च रविवार सभी राज्य 
25 मार्च होली/ डोलयात्रा सभी राज्य
26 मार्च याओसैंग/होली ओडिशा, मणिपुर, बिहार
27 मार्च होली बिहार
29 मार्च गुड फ्राइडे सभी राज्य
31 मार्च रविवार सभी राज्य

 

ऑनलाइन बैंकिंग से जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इस सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News