बी2बी यूनिकॉर्न उड़ान ने 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, बताई ये वजह

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 09:46 PM (IST)

नई दिल्लीः बी2बी यूनिकॉर्न उड़ान ने अपने लागत घटाने के उपायों के तहत भारत में 300 से 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने कुछ ऐसे पदों पर छंटनी की है, जहां जरूरत से अधिक कर्मचारी थे। 

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने 300 से 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। संपर्क करने पर उड़ान ने छंटनी की पुष्टि की। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News