पहले दिन सरकार का दावा फेल, ATM में नहीं निकला कैश!

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2016 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्लीः आज से ए.टी.एम. से पैसा निकलने की उम्मीद में ए.टी.एम. पहुंचे लोगों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। देश के कई ए.टी.एम. में पैसा नहीं पहुंचा है। कई जगहों पर लोग ए.टी.एम. खुलने का इंतजार कर रहे हैं तो कहीं लोग ए.टी.एम. से पैसा निकालने के लिए सुबह 6 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं लेकिन ए.टी.एम. में कैश न होने की वजह से वे पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं।

दिल्‍ली में भी लोग परेशान 
नैशनल कैपिटल दिल्‍ली में ही बैंक ए.टी.एम. में कैश नहीं पहुंचा पाए हैं। ए.टी.एम. पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कई जगह पर ए.टी.एम. का शटर ही नहीं खुला है। ऐसे में लोग ए.टी.एम. खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 

नोएडा में खत्‍म हुआ कैश 
नोएडा के कुछ ए.टी.एम. में सुबह ही कैश खत्‍म हो गया। वहीं ज्‍यादातर जगहों पर ए.टी.एम. खाली पड़े हैं। यहां पर ए.टी.एम. में कैश डालने वाली कैब ही नहीं आई है। नोएडा में लोग पैसे निकालने के लिए सुबह से ए.टी.एम. के बाहर लाइन लगाए हुए हैं। 

ए.टी.एम. से निकाल सकते हैं 2000 रुपए 
आज से सरकार ने एक दिन में ए.टी.एम. से 2000 रुपए निकालने की छूट दी है। अाने वाले समय में यह सीमाा बढ़ाई जाएगी। हालांकि आप बैंक से एक बार में 10000 रुपए तक निकाल सकते हैं। 

ए.टी.एम. में नोट उपलब्‍ध कराने का था दावा 
सरकार ने 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के बाद आज से ए.टी.एम. में नए नोट उपलब्‍ध कराने का दावा किया था। बैंकों ने भी कहा था कि आज से ए.टी.एम. में पर्याप्‍त कैश उपलब्‍ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सरकार के तमाम दावों की आज पोल खुल गई लेकिन ज्‍यादातर जगहों पर ए.टी.एम. में कैश उपलब्‍ध नहीं हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News