बाजार में 5 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2015 - 04:52 PM (IST)

मुंबईः विदेशी बाजारों के सकारात्मक संकेत के बावजूद घरेलू स्तर पर कल के ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार की लगातार 5 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। बी.एस.ई. का सैंसेक्स 28879.38 अंक पर और एन.एस.ई. का निफ्टी 8780.35 अंक पर सपाट बंद हुआ।

बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सैंसेक्स 5.83 अंक अर्थात 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 28879.38 अंक पर और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) 2.05 अंक यानि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 8780.35 अंक पर सपाट बंद हुआ। शुरूआती करोबार में सैंसेक्स केवल 4 अंक बढ़कर 28889.27 अंक पर सपाट खुला और मुनाफावसूली होने से बीच सत्र बाद 28756.75 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। हालांकि आखिरी कारोबारी घंटे में मामूली सुधार होने से यह 28907.81 अंक के उच्चतम स्तर पर गया। अंत में पिछले दिवस के 28885.21 अंक मुकाबले 5.83 अंक फिसलकर 28879.38 अंक पर सपाट रहा। निफ्टी ने भी लगभग सपाट शुरूआत की और 4 अंक गिरकर 8774.35 अंक पर खुला।

मुनाफावसूली के दबाव में बीच सत्र के बाद 8733.60 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया लेकिन मामूली लिवाली के बल पर कारोबार के आखिरी घंटे में 8787.40 अंक के उच्चतम स्तर को छुआ। अंत में गत दिवस के 8778.30 की तुलना में 2.05 अंक बढकर 8780.35 अंक पर बंद हुआ। बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में तेजी रही। बी.एस.ई. का मिडकैप 0.39 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 11093.02 अंक पर और स्मॉलकैप 1.10 प्रतिशत मजबूत होकर 11846.33 अंक पर रहा। बी.एस.ई. में कुल 2938 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1644 बढ़त पर और 1171 गिरावट पर रहे जबकि 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News