खुशखबरी, गैस कीमतों में भारी कटौती

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2015 - 10:37 PM (IST)

नई दिल्ली (प.स.): अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में नरमी के बीच प्राकृतिक गैस के दाम लगभग 8 प्रतिशत घटाकर 4.66 डालर प्रति इकाई कर दिए गए हैं। इससे आने वाले समय में बिजली व उर्वरक जैसे उत्पादों की उत्पादन लागत घटेगी। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। देश में प्राकृतिक गैस की कीमतों में पहली बार कटौती की गई है।

पैट्रोलियम मंत्रालय के कीमत प्रकोष्ठ (पी.पी.ए.सी.) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि घरेलू उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक 4.66 डालर प्रति एम.बी.टी.यू. रहेगी।

यह कीमत सकल ऊर्जा मूल्य (जी.सी.वी.) के आधार पर होगी। फिलहाल इस आधार पर गैस की दर 5.05 डालर प्रति इकाई (एम.बी.टी.यू.) है। वहीं शुद्ध क्लेरोफिक मूल्य (एन.सी.वी.) आधार पर यह दर 5.18 डालर रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News